फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra :गांव में मगर का डेरा, दहशत में लोग, कुंभी बांध किनारे जाने पर रोका

Sun, 29 Dec 2024 07:14 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

गड़िया गांव में तीन मगरमच्छों की चहलकदमी दिखी जिसके बाद ग्रामीण दहशत में हैं। कुंभी बांध के पानी के किनारे खेत में इनका डेरा है और वन विभाग को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
गांव में दिखा मगरमच्छ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकास खंड म्योरपुर के गड़िया ग्राम पंचायत के कुंभी बांध में रविवार को तीन मगरमच्छों की चहल कदमी से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मगरमच्छ पर नियंत्रण की मांग की है। रिहंद जलाशय में इस वर्ष हुई अधिक बरसात की वजह से पानी बढ़ने के कारण गड़िया गांव में रिहंद जलाशय का पानी घुस गया है।

विज्ञापन


ऐसे में जलाशय के पानी के साथ विशालकाय मगरमच्छों का आगमन भी गांव में हो गया है। रविवार को गांव के कुंभी बांध में पानी के किनारे खेत में मगरमच्छ देखे जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। तीन की संख्या में विशालकाय मगरमच्छ धूप होने के बाद बाहर निकले हुए थे।इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण दूर से ही उसे निहारत रहे।

घंटे भर बैठे रहने के बाद वह फिर से पानी में चला गया, लेकिन इसे लेकर ग्रामीण खौफजदा है।ग्रामीणों की माने तो इसी रास्ते से स्कूल आने-जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे व राहगीरों में काफी भय की स्थिति बनी रहती है।ग्रामीणों ने इसकी सूचना म्योरपुर रेंज कार्यालय को दे दी है।ग्रामीणों का कहना है कि मगरमच्छ उनके घरों तक भी आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में अब वह लोग असुरक्षित हैं। ग्रामीणों मनीष यादव, रामनरेश, जगमोहन, अवधेश, रवि कुमार, सुरेश आदि ने मगरमच्छों पर नियंत्रण की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें