फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुंचाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। नगर पंचायत घोरावल सभागार में रविवार को अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी का विधानसभा स्तरीय संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ। कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुंचाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

घोरावल विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन के जिला प्रभारी करमचंद बिंद ने कहा कि कांग्रेस में हम सब कार्यकर्ता हैं, कोई नेता नहीं है। यहां वीआईपी कल्चर नहीं है, हमें पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को घर घर पहुंचाना होगा।
दूसरे प्रभारी विधि सिंह ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर जाकर पूर्व पीएम इंदिरा, राजीव गांधी के त्याग और बलिदान के बारे में लोगों को बताना होगा। कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों से जनमानस को अवगत कराना होगा। जिलाध्यक्ष रामराज गोंड ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए एक बूथ पर पांच सदस्यों की टीम बनाकर लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराने पर बल दिया। इस अवसर पर विनोद तिवारी, आशुतोष दुबे, शत्रुंजय मिश्रा, सेराज खान, लल्लू पांडेय ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें