चोपन। नवयुवक नाई महासंघ की बैठक शनिवार को काली मंदिर परिसर में हुई। इसमें संगठन से समाज के पिछड़े लोगों को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
मुख्य अतिथि संतोष शर्मा ने कहा कि समाज के लोग मुख्य धारा से भटक रहे हैं। ऐसे में जरूरत है लोगों को जागरूक कर समाज के जोड़ा जाए। विनोद शर्मा ने कहा कि नाई समाज को राजनीतिक दलों ने छलने का कार्य किया है। उत्थान के लिए नाई समाज के लोगों को एकजुट होना होगा। समाज के कमजोर वर्ग के साथ ही अतिपिछड़ा वर्ग के लोगों को भी संगठन से जोड़ने का कार्य कार्यकर्ता करें। संचालन मैनेजर शर्मा ने किया। बैठक में अनिल शर्मा, विष्णु, संजय शर्मा, रमेश शर्मा, बुंदेला ठाकुर ,अरुण शर्मा, विनय शर्मा, अनुज शर्मा, संतोष शर्मा, रविंद्र ठाकुर, दिलीप ठाकुर, मुन्ना ठाकुर, शिवनाथ शर्मा, दीपक शर्मा ,राजकुमार शर्मा, सत्यनारायण ठाकुर, अजय शर्मा, चंदन शर्मा, पंकज शर्मा, कमलेश ठाकुर, संजय शर्मा, चंदन ठाकुर, अमरेश ठाकुर, आकाश शर्मा, अनिल मौजूद रहे।