फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के कर्री गांव में हाथियों ने चार किसानों का गिराया घर

विज्ञापन
बभनी क्षेत्र में हाथियों द्वारा कर्री गांव में सीता कुंवर का ढहाया गया मकान - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
बभनी। छत्तीसगढ़ के सेंचुरी एरिया से भटकर आए हाथियों के झुंड सीमा से सटे तीन प्रांतो में पखवाड़े भर से कोरहाम मचा रखे हैं। सोमवार रात हाथियों के दल ने कर्री ग्राम पंचायत में जमकर हंगामा किया। चार किसानों के घरों को हाथियों ने गिरा दिया। हालांकि छत्तीसगढ़ प्रशासन क्षतिपूर्ति के लिए तत्काल पीड़ित परिवार को खाद्यान्न सामग्री व अन्य सहायता राशि की व्यवस्था कर रहा है।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के सीमवर्ती क्षेत्र में हाथियों के भय से लोगों की नींद हराम हो गई है। लोग भय के साए में जीने को मजबूर हैं। सोमवार को हाथियों का झुंड गोगवार गांव से कर्री ग्राम पंचायत पहुंचा जहां पर जगमोहन, सीता कुंवर, धनशाय और बेलसिया का घर गिराया। हाथियों ने फसलों को भी काफी क्षति पहुंचाया। लोगों को पूरी रात जागकर गुजारना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ रघुनाथ नगर वन रेंज के क्षेत्राधिकारी श्याम शरण राम व वनकर्मी श्याम करन दुबे ने बताया कि किसानों को तत्काल खाद्यान्न की सहायता दी जा रही है। मकानो की क्षतिपूर्ति का आकलन कर शासन से सहायता राशि दिया जाएगा। हाथियों की दहशत से सीमावर्ती प्रांत मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर भी भय का माहौल। वन विभाग के अनुसार हाथियों का दल कर्री गांव के जंगलों में होने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें