फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग का फूंका पुतला

Fri, 30 Jan 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर समेत आसपास के गांवों में अंधाधुंध बिजली कटौती होने से नाराज उपभोक्ता शुक्रवार को सड़क पर उतर पड़े । राबर्ट्सगंज के कचहरी तिराहे पर बिजली विभाग का पुतला फूंका।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा सिर पर है बावजूद बेतहाशा बिजली कटौती जारी है। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस पर रोक नहीं लगाई गई तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

सभा के दौरान उपभोक्ताओं ने कहा कि बिजली विभाग जानबूझकर उपभोक्ताओं को परेशान कर रहा है। बिजली की आंखमिचौली से हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थी तैयारियों को लेकर चिंतित हैं।

कटौती पर रोक लगाने के लिए कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को मांगपत्र दिया गया, लेकिन उनकी कानों पर जूं तक नहीं रेंगा। विवश होकर छात्रों के हित मेें आंदोलन की राह पकड़नी पड़ रही है।
विज्ञापन


जिले में 24 घंटे बिजली आपूर्ति नहीं शुरू की गई तो विद्यार्थियों के हित में   मुख्यालय का घेराव करेंगे। इसके लिए  शासन और जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा। पुतला दहन करने में संतोष शुक्ला, दीपू पांडेय, कमालुद्दीन, ऋषिकांत द्विवेदी, देवेंद्र सोलंकी, भगत सिंह, संजय, राघवेंद्र, गुड्डू मौैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें