फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई में रिकार्ड स्तर पर पहुंची बिजली की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। बेतहाशा गर्मी और मौसम की बेरुखी से बिजली की मांग में उछाल बरकरार है। शनिवार को राज्य में बिजली की अधिकतम मांग 26503 मेगावाट रिकार्ड की गई। यह जुलाई में दर्ज की गई अब तक की सर्वाधिक मांग है। इसके सापेक्ष उत्पादन निगम की इकाइयों से 6438 मेगावाट बिजली का उत्पादन हुआ, जबकि निजी क्षेत्र की इकाइयों से 5119 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया गया। सेंट्रल पूल से महंगी बिजली खरीद कर निगम बिजली की आपूर्ति में जुटा है।
विज्ञापन

जुलाई में बारिश की शुरुआत होने से बिजली की मांग में अपेक्षाकृत कमी रहती है। इस बार स्थिति अलग है। जुलाई के पहले पखवाड़े तक तेज धूप और उमस से लोग बेहाल हैं। लिहाजा बिजली की खपत में इजाफा हुआ है। उधर, औसत से भी कम वर्षा के कारण परियोजनाओं को पानी देने वाले रिहंद जलाशय का जलस्तर तेजी से घट रहा है। कोयले के संकट से भी पूरी राहत नहीं मिल पाई है। तापीय परियोजनाएं दोहरी चुनौती से जूझ रही हैं। मौसम का यही रुख बना रहा तो रिहंद के जलस्तर में गिरावट से उनके पानी के स्रोत पर भी असर पड़ेगा। फिलहाल बिजली की मांग पूरी करने के लिए निगम को निजी क्षेत्रों से महंगी बिजली की खरीदारी करनी पड़ रही है। शनिवार को बिजली की मांग 26503 मेवा के रिकार्ड स्तर पर बना रहा। इस दौरान उत्पादन निगम की इकाइयों से अब तक की सर्वाधिक 6438 मेवा बिजली का उत्पादन किया गया। वहीं निजी क्षेत्रों की इकाइयों से 5119 मेवा बिजली की खरीद की गई। उत्पादनरत सभी इकाइयां फुल लोड पर चलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें