फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 29282 मेगावाट पहुंची बिजली की मांग, कई इलाकों में लगे अघोषित कट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की मांग ने नया रिकॉर्ड बनाया है। मंगलवार की रात पीक ऑवर में सूबे में बिजली मांग अधिकतम स्तर पर जा पहुंची। रात करीब 10 बजे 29282 मेगावाट की मांग दर्ज की गई। यह अब तक की सबसे अधिक मांग है। इसे पूरा करने में उत्पादन निगम को पसीने छूट गए। नतीजा कई क्षेत्रों में अघोषित कट भी लगाने पड़े। न्यूनतम मांग भी 22883 मेगावाट के रिकॉर्ड स्तर पर दर्ज की गई।
विज्ञापन

राज्य उत्पादन निगम की अनपरा, ओबरा सहित अन्य परियोजनाएं बिजली की मांग को पूरी करने के लिए पूरी क्षमता से संचालित हैं। बावजूद निगम की इकाइयों से अधिकतम 4300 मेगावाट की बिजली ही मिल पा रही है। इसके अलावा राज्य में स्थापित निजी क्षेत्र की इकाइयों से करीब 6500 मेगावाट बिजली बन रही है। अन्य मांग को पूरा करने के लिए निगम सेंट्रल पूल के भरोसे है, जहां से महंगे दामों पर बिजली खरीदनी पड़ रही है। इससे अतिरिक्त बोझ भी पड़ रहा है। ऐसे में कई इलाकों में अघोषित कट लग रहे हैं। अनपरा-सी की पहली, ओबरा बी पांचवीं इकाई तकनीकी कारणों से बंद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें