Lok Sabha Election: सोनभद्र में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भाजपा प्रत्याशी रिंकी कोल सहित अन्य नेताओं ने भव्य स्वागत किया। जनसभा से पहले शाह ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर जीत की रणनीति भी बनाई गई।
सोनभद्र के चोपन में आयोजित जनसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इंडी गठबंधन के साथ विपक्षी नेताओं पर सियासी तंज कसा। कहा कि मोदी जी ने 130 करोड़ की जनता को टीका लगाकर कोरोना से सुरक्षित करने का काम किया। उन्होंने देश को सुरक्षित और समृद्ध किया। चंद्रयान, आदित्ययान ले गए।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशी रिंकी कोल के लिए सोनभद्र की जनता से वोट की अपील की। कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा की कई योजनाओं सोनभद्र के लिए लागू होंगी। यहां की जनता और विकास देखेगी। यहां के युवाओं को शिक्षा के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
कहा कि सोनभद्र वालों... एक बार फिर से मोदी जी को पीएम बनाओ। देश को दुनिया और यूपी को नंबर वन बनाएंगे। सपा राज में रेत माफिया, खनन माफिया यहां काम करते थे कि नहीं। आपने भाजपा की सरकार बनाया। सीएम योगी ने माफिया को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम किया। पूरे यूपी को योगी ने सुरक्षित किया। कहा कि देश के पिछड़े, गरीब, दलित, आदिवासी का कल्याण पीएम मोदी जी ही सोचते हैं।