फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सिंगरौली को 107 रनों से रौंद दुर्गापुर फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में दुर्गापुर की टीम ने सिंगरौली को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच आकाश व अंकित के बेहतरीन प्रदर्शन से टीम ने 107 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज किया। बृहस्पतिवार को दुद्धी की सीनियर व जूनियर टीम के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन

आयोजन समिति के अध्यक्ष जबीं खान ने बताया कि पहले सेमीफाइनल मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए दुर्गापुर की टीम ने निर्धारित 25 ओवरों में सात विकेट खोकर 273 रन बनाए। कप्तान आकाश ने 56 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा अंकित सिंह ने नाबाद 49, शैलेश ने 44, शुभम जायसवाल ने 42, सिद्धांत ने 24 रन बनाए।
दूसरी पारी में सिंगरौली की टीम 19वें ओवर में 166 रनों पर ही ढेर हो गई। विकास पांडेय ने सर्वाधिक 62 रन बनाए। बृजकिशोर ने 27 व चंद्र प्रकाश ने 18 रन बनाया। दुर्गापुर के कप्तान आकाश ने 33 रन देकर चार खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। मारकंडे व अंकित ने तीन-तीन विकेट हासिल किया। मुख्य अतिथि संतोष गुप्ता व जावेद खान ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। अंपायर सलीम खान व सुनील जायसवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें