फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 48 घंटे में 5766 मेगावाट कम हुई बिजली की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
तापमान में कमी आने के बाद से बिजली की मांग में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है। पिछले 48 घंटे के अंदर साढ़े पांच हजार मेगावाट बिजली की मांग कम हुई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पीक ऑवर में प्रदेश बिजली की अधिकतम मांग 24318 मेगावाट पर थी। इसके बाद आंधी-बारिश के चलते शुक्रवार को मांग घटकर 21888 मेगावाट पर आ गई। इसके बाद के 24 घंटे में बिजली की मांग एक बार फिर 3336 मेगावाट घटकर 18552 मेगावाट पर आ गई।
मांग में कमी के कारण निगम सहित निजी क्षेत्र की तापीय परियोजनाओं की इकाइयों पर लगातार थर्मल बैकिंग लगाई जा रही है। शनिवार को पीक ऑवर में बिजली की अधिकतम मांग 18552 मेगावाट और न्यूनतम मांग 12685 मेगावाट दर्ज की गई।
विज्ञापन



अनपरा की चौथी इकाई से उत्पादन शुरू
बीते मंगलवार को बॉयलर ट्यूब लीकेज के कारण अनपरा तापीय परियोजना की चौथी इकाई से उत्पादन बंद करना पड़ा था। शुक्रवार की देर शाम लीकेज को दुरूस्त कर इकाई से उत्पादन शुरू कराया गया। शनिवार की देर शाम अनपरा तापीय परियोजना की सभी इकाइयों से 2279 मेगावाट का उत्पादन जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें