फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कुबरी फाइटर्स और ऊर्जांचल टाइगर्स की टीमें फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित शहीद उद्यान में चल रहे स्व. बाबू लाल वर्मा स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता अनपरा प्रीमियर लीग के आठवें दिन सेमीफाइनल मैच खेले गए। इसमें कुबरी फाइटर्स और ऊर्जांचल टाइगर्स ने जीत दर्जकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

पहला क्वालीफायर कुबरी फाइटर्स और ऊर्जांचल टाइगर्स के बीच खेला गया। इसमें कुबरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 3 विकेट पर 103 रन बनाए। कप्तान दिलीप सिंह ने शानदार 56 रनों की पारी खेली।
जवाब में ऊर्जांचल की टीम 10 ओवर में 7 विकेट पर 73 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच दिलीप सिंह रहे। दूसरा एलिमिनेटर मैच काशीमोड़ चैलेंजर्स और रेणुसागर हिंदुस्तानी के बीच खेला गया। इसमें काशीमोड़ पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 4 विकेट पर 78 रन बनाया।
विज्ञापन

जवाब पारी में रेणुसागर की टीम 48 रनों बनाकर सिमट गई। मैन ऑफ द मैच राधे रहे। दूसरा क्वालीफायर मैच ऊर्जांचल टाइगर्स और काशीमोड़ चैलेंजर्स के बीच खेला गया। इसमें काशीमोड़ पहले बल्लेबाजी करते हुए 21 रन ही बना पाई।
जवाबी पारी में ऊर्जांचल ने 2.4 ओवर में 2 विकेट पर जीत दर्ज कर लिया। मैन ऑफ द मैच अमित पटेल रहे। मुख्य अतिथि के रूप में संजय उपाध्याय, दिलीप मिश्रा, हेमन्त उपाध्याय, अजय, उमंग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें