दो बाइकों की टक्कर में बुजुर्ग की मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बभनी थाना क्षेत्र के बभनी-रेणुकूट मार्ग पर राजपूत ढाबे के पास सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान संवरा गांव निवासी विंध्याचल (65) की मौत हो गई। वहीं, चार अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।
दुर्गा पूजा और रामलीला देखकर लौट रहे थे पिता-पुत्र
जानकारी के अनुसार, संवरा गांव निवासी विंध्याचल अपने पुत्र सुरेंद्र (36) के साथ बाइक से बभनी में दुर्गा पूजा और रामलीला देखकर घर लौट रहे थे। दूसरी बाइक पर नधिरा निवासी दीनानाथ (19), शिवचरन (18) और उसका भाई लालचंद (23) सवार थे। वे नधिरा से बभनी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान राजपूत ढाबे के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।