फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: बभनी-रेणुकूट मार्ग पर हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में बुजुर्ग की मौत; चार घायल

Wed, 14 Oct 2026 12:36 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र के बभनी-रेणुकूट मार्ग पर राजपूत ढाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 65 वर्षीय विंध्याचल की मौत हो गई। हादसे में उनके बेटे सुरेंद्र समेत चार लोग घायल हुए हैं, जिनका सीएचसी बभनी में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बभनी-रेणुकूट मार्ग पर राजपूत ढाबा के पास सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में विंध्याचल (65) की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे सुरेंद्र (36) समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बभनी में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


संवरा गांव निवासी विंध्याचल अपने बेटे सुरेंद्र के साथ बाइक से बभनी में दुर्गा पूजा और रामलीला देखने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान दूसरी बाइक पर सवार नधिरा निवासी दीनानाथ (19), शिवचरन (18) और उसका भाई लालचंद (23) बभनी की ओर जा रहे थे।

राजपूत ढाबा के पास हुआ हादसा
राजपूत ढाबा के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एसआई कविंद्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी बभनी पहुंचाया गया। वहां उपचार के दौरान विंध्याचल की मौत हो गई। हादसे में घायल सुरेंद्र समेत अन्य तीन लोगों का उपचार चल रहा है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
मंगलवार सुबह सीएचसी से मेमो मिलने के बाद बभनी पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि हादसे के मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें