फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट अस्पताल में बुखार से पीड़ित अधेड़ की मौत, अस्पताल सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। बीजपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार की शाम इलाज के दौरान बुखार से पीड़ित संतलाल (45) पुत्र गेना लाला निवासी सिरसोती टोला कोरोड़ की मौत हो गई। मामले में सीएमओ डॉ.एसके उपाध्याय के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जांच करने पहुंची डाक्टरों की टीम ने कमियां मिलने पर प्राइवेट अस्पताल को पुलिस की मौजूदगी में सील कर दिया। इस कार्रवाई से निजी प्राइवेट अस्पताल संचालकों में हड़कंप है।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक शिशिर श्रीवास्तव म्योरपुर अपने चिकित्सकीय टीम के साथ बृहस्पतिवार की सुबह बीजपुर में संचालित प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान बुधवार को बुखार पीड़ित संतलाल की मौत हो गई थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.एसके उपाध्याय के निर्देश पर जांच करने पहुंची डॉक्टरों की टीम बीजपुर पुलिस की मौजूदगी में जांच की। इस दौरान प्राइवेट अस्पताल में तैनात डाक्टर के प्रैक्टिस करने और मेडिकल में दवा रखने की कोई कागजात नहीं दिखाए गए। इस पर अस्पताल को टीम ने पुलिस की मौजूदगी में सील कर दिया। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी करेंगे। क्षेत्र के तमाम लोगों का कहना है कि इस तरह से क्षेत्र में कई प्राइवेट अस्पताल संचालित हो रहे हैं। खबरें भी छपती रहती हैं तो विभाग आखिर यह कार्रवाई क्यों नहीं करता। जब घटना घट जाती है तो जिम्मेदार अधिकारी ऐसे मामले को गंभीरता से लेते हैं, यदि इसके पहले मामले को जांच पड़ताल कर कार्रवाई करें तो शायद उनके द्वारा क्षेत्र के गरीब आदिवासी लोगों को न ठगा जाए ना ही मौतें हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें