फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब बनाने वाले गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अनपरा थाना क्षेत्र के अनपरा गांव में सड़क के किनारे नकली शराब बनाने के ठिकाने का रविवार को एसओजी, स्वाट और अनपरा थाने की पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से सौ लीटर स्प्रिट, कई लीटर नकली शराब बरामद की।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में प्रेस वार्ता में एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि आबकारी विभाग व पुलिस ने संयुक्त रूप से अपमिश्रित देशी शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया है। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पिपरी सीओ प्रदीप सिंह चंदेल की अगुवाई में अनपरा थाना प्रभारी श्रीकांत राय, एसओजी प्रभारी जैनेंद्र सिंह, स्वाट टीम प्रभारी शशि भूषण यादव ने अनपरा गांव में सड़क के बगल में एक कमरे में अवैध शराब के कारखाने पर छापेमारी की। कमरे के अंदर मौजूद व्यक्ति प्लास्टिक की बोतलों में पीले रंग का तरल पदार्थ को भरने, लेबल चिपकाना व ढक्कन लगाने का कार्य कर रहे थे। पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार करते हुए मौके से एक ड्रम में 100 लीटर स्प्रिट, 20 लीटर देशी शराब, 72 शीशी, दो लेमन लिक्विड फ्लेवर, 960 खाली शीशी, 280 पीस ढक्कन, बारकोड स्टीकर सहित अन्य सामान बरामद हुआ। एसपी ने बताया कि पकड़े लोगों की पहचान अनपरा के न्यू बस्ती निवासी अनिल जायसवाल, अनपरा निवासी मनमोहन सिंह, पूर्वी परासी अनपरा निवासी आकाश कुमार जायसवाल, ओबरा के कनहरा टोला निवासी जीयलाल गुर्जर, चंद्र प्रताप गुर्जर, मिर्जापुर कोतवाली देहात निवासी राम नारायण जायसवाल, वाराणसी के लोहता निवासी नितेश कुमार जायसवाल और चंदौली के नौगढ़ निवासी मनोज कुमार केशरी के रूप में हुई। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया। उन्होंने अवैध शराब के कारोबारियों को पकड़ने वाली टीम को 25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें