फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दो पिकअप से आठ पशु और दस किलो गांजा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। स्थानीय पुलिस ने सोमवार को दो पिकअप से आठ पशुओं को बरामद किया। उन्हें वध के लिए ले जाया जा रहा था। वाहन की तलाशी में पुलिस ने दस किलो गांजा भी बरामद किया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बड़होर-देवनाटोला मार्ग पर दो पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। इसमें 4-4 पशु लदे हुए थे। पुलिस को देखते ही तस्कर वाहन छोड़ फरार हो गए। तलाशी में दोनों पिकअप करीब दस किलो गांजा सफेद पैकेट में बरामद किया गया। सभी पशुओं का मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस ने म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी निवासी रियाज अहमद, बभनी थाना क्षेत्र के डूमरहर निवासी रोशन, बड़होर निवासी तसलीम, सरफराज, नियाज के विरुद्ध केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें