फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद उल फितर: अक़ीदत से अदा की गई ईद की नमाज, ईदी के लिए खुश दिखे बच्चे, ईदगाह और मस्जिदों में सुरक्षा के इंतजाम

Sat, 22 Apr 2023 10:00 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

रॉबर्ट्सगंज में चंडी होटल के समीप ईदगाह में सुबह आठ बजे जामा मस्जिद के इमाम मौलाना तौफीक अहमद ने नमाज अदा कराई। उन्होंने कहा कि ईद एक-दूसरे से हमदर्दी रखने और प्रेम, भाईचारा बढ़ाने का त्योहार है।
विज्ञापन
ईद उल फितर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईद उल फितर पर शनिवार को जिले के ईदगाह और मस्जिदों में अक़ीदत और पाकीजगी के साथ नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मुस्लिम बंधुओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों में ईदी पाने के लिए खासा उत्साह रहा। नमाज के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। पुलिस फोर्स लगातार चक्रमण भी करती रही। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Eid Mubarak: वाराणसी में गले मिलकर दी गई मुबारकबाद, मस्जिदों में ईद की नमाज के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज में चंडी होटल के समीप ईदगाह में सुबह आठ बजे जामा मस्जिद के इमाम मौलाना तौफीक अहमद ने नमाज अदा कराई। उन्होंने कहा कि ईद एक-दूसरे से हमदर्दी रखने और प्रेम, भाईचारा बढ़ाने का त्योहार है। ईद की खुशियां मनाएं और साथ में यह भी देख लें कि हमारा पड़ोसी भी भूखा न रहे। सुबह साढ़े आठ बजे बड़ी मस्जिद में नमाज अदा की गई। दुद्धी, चोपन, ओबरा के ईदगाह और मस्जिदों में भी ईद पर परम्परानुसार नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें