फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथिन पर प्रतिबंध का असर नहीं

Thu, 21 Jan 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में गुरुवार से प्रदेश सरकार ने प्लास्टिक के थैलों पर प्रतिबंध लगा दिया है। लेकिन जिले में इस आदेश का कोई असर नहीं दिखा।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज और आसपास के क्षेत्रों में धड़ल्ले से प्लास्टिक के थैले दूकानों पर समान को रखने के लिए प्रयोग में लाए जा रहे थे। इतना ही नहीं पॉलीथिन कैरी बैग भी दूकानों पर बेची जा रही थी।

आलम है कि सब्जी, फल के ठेले से लेकर परचून की दूकानों और चाय की दूकानों पर भी प्लास्टिक कैरी बैग उपलब्ध रहे।

 यूं तो कोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार द्वारा पॉलीथिन बैग के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया। राज्य सरकार के आदेश से लगे  प्रतिबंध लगने की जानकारी शहरी क्षेत्रों में तो लोगों को हो गई है,
विज्ञापन


लेकिन अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में दूकानदारों को कोई जानकारी नहीं है। इसके पीछे प्रमुख वजह यह है कि विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के जरिए दूकानदारों को जानकारी नहीं दी गई है।

इतना ही नहीं शहरी क्षेत्रों में भी बहुत से दूकानदारों को इस आदेश की जानकारी नहीं थी। इसका परिणाम रहा कि ग्रामीणांचल के बाजारों में जानकारी के अभाव में प्लास्टिक का प्रयोग किया गया।

लेकिन जानकारी होने के बाद भी जिला मुख्यालय पर प्रतिबंध आदेश का अनुपालन दूकानदारों ने नहीं किया। राबर्ट्सगंज नगर में लोगों ने पहले की तरह ही प्लास्टिक के थैलों में सामानों को खरीदा।

दूकानदार भी जानते हुए भी अनजान बनकर प्लास्टिक के थैलों को खपाया। यहीं हाल बभनी, चोपन, रेणुकूट, म्योरपुर, सांगोबाध, कोन, विंढमगंज, खलियारी, रामगढ़, चुर्क, मधुपुर, घोरावल, शाहगंज, दुद्धी, अमवार आदि क्षेत्रों में भी रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें