फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में भाजपाजनों का हंगामा

Thu, 21 Jan 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव के पास घायल हुए भाजपा नेता के उपचार में सदर अस्पताल के डाक्टरों के द्वारा लापरवाही बरते जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में जमकर हंगामा करने के साथ नारेबाजी की।
विज्ञापन


इससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे डा. केके पांडेय ने कार्यकर्ताओं को समझा बुझा कर शांत किया। बाद में घायल नेता का उपचार शुरू हुआ।

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मनगर निवासी भाजपा नेता मनीष मिश्र गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे कलेक्ट्रेट की तरफ आ रहें थे। इसी दौरान बाइक के सामने कुत्ता आ गया।

जिसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और वह घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने उन्हे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


हादसे की खबर मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा समेत भूपेश चौबे, गोविंद यादव, धर्मवीर तिवारी आदि अस्पताल पहुंच गए। यहां  सर्जन न होने के कारण उन्हें टांका नहीं लग सका।

 इलाज में लापरवाही देख भाजपाजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा और इलाज की बेहतर व्यवस्था न होने पर उन्होंने हंगामा कर दिया।

नेताओं का कहना था सीएमओ और सीएमएस अस्पताल में सभी रोगों की दवा और डाक्टर मौजूद होने का दावा करते है, लेकिन मनीष को टाका तक नहीं लग सका। आरोप लगाया कि तब तो ऐसा हर रोगी के साथ होता होगा।

उधर, शोर-शराबा सुन कर अन्य मरीज भी इमरजेंसी कक्ष में पहुंच कर अस्पताल की दुर्व्यवस्थाओं की पोल खोलने लगे। हालांकि ड्यूटी पर तैनात डा. केके पांडेय ने नेताओं को समझा बुझा कर उन्हें शांत कराया

 और घायल भाजपा नेता का इलाज शुरू कराया। तब जाकर कार्यकर्ता शांत हुए।  इस मौके पर कमलेश चौबे, संतोष शुक्ला, मनीष  अग्रहरि, नीरज तिवारी, योगेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें