फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: राहुल गांधी की एडिटेड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, NSUI ने दी तहरीर; पुलिस अलर्ट

Sat, 18 May 2024 04:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

Sonbhadra News: एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस के नेताओं ने इस फोटो पर आपत्ति जताई है। साथ ही इसका विरोध भी जताया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस फोटो और इसे एडिट करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
NSUI के अंकुश कुमार दुबे ने दी तहरीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी तस्वीर को एडिट कर सोशल मीडिया में पोस्ट करने का मामला सामने आया है। एनएसयूआई पदाधिकारी की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर में एनएसयूआई के अंकुश कुमार दुबे ने बताया कि अनपरा थाना क्षेत्र के ऊर्जांचल युवा मंच सहित कई व्हाट्सएप ग्रुपों में पोस्ट वायरल किया जा रहा है। इसमें एक पत्रिका में प्रकाशित कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर को एडिट कर आपत्तिजनक बाते लिखीं गई हैं।

यह उनकी सामाजिक व राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए जान-बूझकर किया गया है। इस पोस्ट में पार्टी के साथ ही धर्म हो लेकर भी टिप्पणी की गई है। इस पोस्ट से उनके सहित पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन


तहरीर के बाद पुलिस हरकत में आई। अनपरा एसओ राजेश सिंह ने बताया कि मामले में पोस्ट करने वाले राजेश कुमार सिंह के फोन नंबर पर संपर्क किया गया तो उसने गलती से पोस्ट हो जाने की बात कहते खेद व्यक्त किया। पोस्ट भी डिलीट कर दिया। उसे सख्त हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें