फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हीट वेव का था अलर्ट, पूरे दिन छाए रहे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
हीट वेव और तापमान में वृद्धि के अलर्ट के बीच शुक्रवार को मौसम का रुख अलग रहा। पूरे दिन आसमान में बादल रहे। सूरज की तपिश से लोगों को राहत मिली। अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई तो न्यूनतम तापमान करीब 1.8 डिग्री चढ़ गया। वातावरण में नमी होने से उमस ने लोगाें को परेशान किया। उधर, मौसम के इस रुख से बीमारियों में वृद्धि हुई है। सर्दी, खांसी, बुखार के मरीज बढ़े हैं।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह में बृहस्पतिवार का तापमान सबसे ज्यादा 41.4 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञों ने अगले दो-तीन दिनों तक तापमान बढ़ने और हीट वेव की आशंका जताते हुए लोगों को सावधान किया था। इससे अलग शुक्रवार को तापमान में कमी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान तो लुढ़का ही, सूरज की तपिश भी कम रही। आसमान में बादल होने से लोग तीखी धूप से राहत महसूस करते रहे।
मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादल रहने से नमी में वृद्धि दर्ज की गई। बताया कि शनिवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। दूसरी ओर मौसम में बदलाव का असर सेहत पर दिखा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। फिजिशियन डॉ. एसएस पांडेय के मुताबिक इस समय वायरल इंफेक्शन के मामले अधिक आ रहे हैं। सर्द-गर्म के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। ऐसे वक्त में खानपान को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें