फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिजली से बचाव के लिए सोनांचल में लगेंगे अर्ली वार्निंग सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली से होने वाली जनहानि रोकने के लिए जिले में अर्ली वार्निंग सिस्टम का दायरा बढ़ाने की तैयारी है। दुद्धी तहसील में पायलट प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सिस्टम की उपयोगिता को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में 157 नए अर्ली वार्निंग सिस्टम और तड़ित चालक यंत्र लगाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद दुद्धी, रॉबर्ट्सगंज, घोरावल और ओबरा तहसील क्षेत्रों में इनकी स्थापना की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में बारिश के दौरान बिजली गिरने से होने वाली घटनाएं लंबे समय से चिंता का विषय रही हैं। विशेषकर दुद्धी तहसील क्षेत्र में बिजली गिरने की घटनाओं को देखते हुए शासन की ओर से पायलट प्रोजेक्ट के तहत 31 स्थानों पर अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाए गए थे। इसके अलावा कलेक्ट्रेट परिसर में भी एक सिस्टम स्थापित है।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की ओर से तैयार प्रस्ताव के अनुसार दुद्धी तहसील क्षेत्र में 55, रॉबर्ट्सगंज में 34, घोरावल में 32 और ओबरा में 36 नए अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाए जाने की योजना है। इस तरह जिले में कुल 157 नए सिस्टम स्थापित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रशासन को उम्मीद है कि शासन से स्वीकृति मिलने के बाद स्थापना की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

दुद्धी में पहले से लगे हैं 31 सिस्टम
पायलट प्रोजेक्ट के तहत दुद्धी तहसील क्षेत्र के 31 संवेदनशील स्थानों पर अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाए गए थे। इसके अलावा कलेक्ट्रेट परिसर में भी एक सिस्टम स्थापित है। इनका उद्देश्य खराब मौसम के दौरान बिजली गिरने की आशंका को लेकर लोगों को समय रहते सतर्क करना है।
अन्य तहसीलों में भी मिलेगी सुरक्षा
प्रशासनिक स्तर पर अर्ली वार्निंग सिस्टम के विस्तार को बिजली गिरने से होने वाली मौतों पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। आपदा विशेषज्ञ की मानें तो पिछली बारिश के मौसम में दुद्धी क्षेत्र में बिजली गिरने से हताहत होने वाले लोगों की संख्या में 15 से 20 प्रतिशत कमी दर्ज की गई। सिस्टम की उपयोगिता को देखते हुए अब जिले की अन्य तहसीलों में भी इसे लगाने की तैयारी है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद संबंधित क्षेत्रों में सिस्टम लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
प्रदेश में सर्वप्रथम दुद्धी तहसील क्षेत्र में अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाए गए थे। इनकी मदद से क्षेत्र में बिजली गिरने से होने वाली जनहानि में कमी आई है। सिस्टम की उपयोगिता को देखते हुए अब जिले की अन्य तहसीलों में भी इन्हें लगाने की तैयारी है। दुद्धी समेत चारों तहसीलों में 157 स्थानों पर अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद संबंधित क्षेत्रों में इन्हें स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। - अरुण यादव, जिला आपदा विशेषज्ञ, सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें