फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दहेज में दस लाख की मांग, विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोहरा गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता ने ससुराल वालों पर प्रताड़िना का आरोप लगाया है। पीड़िता ज्योति वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि ससुराल वाले दस लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन

पीड़िता ने तहरीर में बताया है कि उसका विवाह पांच नवंबर 2025 को लोहरा गांव निवासी अनुराग मौर्य के साथ हुआ था। विवाह में मायके वालों ने करीब 8.50 लाख रुपये के सामान और उपहार दिए थे। आरोप है कि इसके बावजूद पति और ससुराल के अन्य लोग दहेज में चार पहिया वाहन की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप लगाया कि ससुराल में उससे घरेलू काम कराया जाता था और उसके साथ दुर्व्यवहार किया जाता था। मायके जाने के बाद जब वह वापस ससुराल पहुंची तो प्रताड़ना फिर शुरू हो गई। आरोप है कि पति और ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। उसके स्त्रीधन पर ससुराल वालों ने कब्जा कर लिया है और शिकायत करने पर मायके पक्ष को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर अनुराग मौर्य, ससुर हीरालाल मौर्य, सास रीता कुमारी और दो ननद पूजा मौर्य व आरती मौर्य के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच एसआई रामाश्रय यादव को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें