फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में गर्भवती शिक्षिकाओं की न लगाई जाए ड्यूटी

विज्ञापन
बीएसए को ज्ञापन सौपती महिला शिक्षक संघ की पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
महिला शिक्षक संघ की जिला संगठन मंत्री नमिता सिंह और राबर्ट्सगंज ब्लॉक अध्यक्ष शशिबाला सिंह ने सोमवार को बीएसए हरिवंश कुमार को मांगपत्र सौंपा। उन्होंने बीएसए से विधान सभा चुनाव में गर्भवती शिक्षिकाओं और बीमार अध्यापकों की ड्यूटी न लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला संगठन मंत्री नमिता सिंह ने कहा कि मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं, अस्वस्थ शिक्षक-शिक्षिकाओं, एकल अभिभावक और ऐसे कार्मिक जो 58 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं उनकी ड्यूटी न लगाई जाए। कहा कि निर्वाचन कार्मिकों को पोलिंग स्टेशन पर ले जाने के लिए मालवाहक की जगह यात्री वाहनों की व्यवस्था की जाए। बीएसए ने आश्वासन दिया कि वह जिला निर्वाचन अधिकारी से वार्ता कर शिक्षक-शिक्षिकाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए ड्यूटी लगवाई जाएगी। उधर जिलाध्यक्ष शीतल दलहान ने जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम को पत्र भेज कर जायज मांगों पर विचार करने की मांग की है। कहा कि सीडीओ की ओर से बेवजह शिक्षक-शिक्षिकाओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई पर भी रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें