फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आंधी के साथ बारिश से अधिकतम तापमान 10 तो न्यूनतम 6.2 डिग्री सेल्सियस गिरा

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज में हल्की बारिश में स्कूल से घर जाती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के मौसम में दो दिन से बदलाव जारी है। बुधवार को जहां दिन में बूंदाबांदी के साथ रात में तेज आंधी चली। वहीं बृहस्पतिवार की सुबह तेज बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार को बारिश के बाद अधिकतम पारा 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

सुबह न्यूनतम पारा 20.4 डिग्री रहा। इसके मुकाबले बुधवार को अधिकतम पारा 41.4 और न्यूनतम पारा 26.2 डिग्री दर्ज हुआ था। इस तरह से बीते 24 घंटे में अधिकतम पारा में करीब 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। वहीं न्यूनतम पारा भी करीब 6 डिग्री सेल्सियस लुढ़का है। इससे मौसम सुहाना हो गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को भी मौसम खराब रह सकता है।
बृहस्पतिवार को डेढ़ से दो घंटे तक रुक-रुक कर हुई बारिश से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। इससे उमस भरी गर्मी से जहां राहत मिली है। वहीं तेज आंधी में पेड़, बिजली के खंभे गिरने से कई गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह मौसम सामान्य रहा और तेज धूप निकली। करीब नौ बजे के बाद आसमान में बादल उमड़ने लगे। इसके बाद तेज हवा चलने के साथ ही बूंदाबांदी शुरू हुई। 10 बजे के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश 12 बजे के बाद तक होती रही। इससे ढलान वाले इलाकों में एवं सड़कों पर जगह-जगह पानी लग गया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। संवाद

रॉबर्ट्सगंज में हल्की बारिश में स्कूल से घर जाती छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें