फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कोर्ट के आदेश पर 3 आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। स्थानीय थाने की पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर तीन लोग शिवकुमार, रामानंद तथा गोलू राज निवासी नधिरा के खिलाफ हत्या करने व हत्या कर साक्ष्य छुपाने तथा जान से मारने की धमकी देने आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बभनी थाना क्षेत्र के झापर गांव में 20 अगस्त 2025 को एक किशोरी का शव परास के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ मिला था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। लड़की के पिता ने यह आरोप लगाया था कि उसकी लड़की ने फांसी नहीं लगाई है, बल्कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। झापर गांव निवासी कल्लू का कहना है कि उनकी पुत्री चंचला (15) का शव घर से पांच सौ मीटर दूर परास के पेड़ से लटकता हुआ मिला था। बताया कि प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कुछ दिन थाने का चक्कर लगाता रहा, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। कल्लू ने हार नहीं मानी वह न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और अंत में उसे सफलता मिली। न्यायालय ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश बभनी थाने को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें