दुद्धी बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन की कवायद तेज हो गई है। मंगलवार को दुद्धी बार सभागार में आम सदन की हुई बैठक में वर्तमान कार्यकारिणी की ओर से पूरे साल भर के आय व्यय का ब्योरा रखा गया।
अध्यक्षता कर रहे बार अध्यक्ष कैलाश कुमार गुप्ता ने अपने पूरे कार्यकाल के दौरान आम सदन से मिले सहयोग के लिए सबका आभार जताया। अंत में कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा की और एल्डर कमेटी के चेयरमैन पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता विजय कुमार सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा। इसका सदन ने समर्थन किया। इसके अलावा सर्वसम्मति से रामदुलारे गुप्ता, सुरेंद्र दत्त उपाध्यक्ष, जयप्रकाश तिवारी एवं बृजबिहारी चौधरी को एल्डर कमेटी सदस्य मनोनीत किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार, जितेन्द्र श्रीवास्तव, रामपाल जौहरी, अरुणोदय जौहरी, विपिन बिहारी, राजेंद्र श्रीवास्तव, सुरेश प्रसाद, योगेंद्र रवानी, राजकुमार, बलवंत सिंह, शन्नो बानो, संतोष कुमार, आनंद कुमार, विष्णु सिंह आदि मौजूद रहे।