दुद्धी के केवाल गांव में मृतक चालक दीनानाथ यादव के घर रोते विलखते परिजन-संवाद
दुद्धी। रेणुकूट-हाथीनाला मार्ग पर भुतहिया पुलिया के समीप शनिवार को हुए ट्रक हादसे में चालक दीनानाथ यादव की 14 मई को शादी होने वाली थी। लेकिन उसकी मौत ने समूचे परिवार के साथ गांव वालों को भी झकझोर कर रख दिया है। केवाल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम आशीष यादव ने बताया घटना में चालक दीनानाथ यादव हाल ही में रामनवमी के बाद रेणुकूट में ट्रक खड़ा कर एक दिन के लिए घर आया हुआ था। उसी के बाद दीनानाथ यादव की शादी घरवालों ने कोन क्षेत्र के केरवा गांव में तय किया था।
शादी तय होने के बाद अपने घर तैयारी पूरी करने में जुट गया। दीनानाथ की 8 मई को तिलक और 14 मई को शादी होनी थी। दीनानाथ यादव अपनी ड्यूटी के दौरान ही दुर्घटना के पहले उन्होंने अपने घर पर पिता व भाई को फोन पर ही सूचना दी कि बरात के कुल गाड़ियों को सट्टा कर बुकिंग की गई है। इसका भुगतान भी कुछ वाहनों का कर दिया गया है और शादी में बजने वाला डीजे भी तय कर दिया था। शादी की संपूर्ण जिम्मेदारी स्वयं करने में जुटा हुआ था। यहां तक कि घर के सबसे छोटी बहन की शादी के लिए कई जगह बात चल रही थी।
दीनानाथ यादव के कुल तीन बहन हैं। इसमें दो बहनों की शादी हो गई है। एक बहन की शादी करनी है। जबकि एक बड़ा भाई है, जिसकी शादी पांच साल पहले हुई है। संवाद