फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मिनी ट्रक पलटने से चालक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में शनिवार सुबह मिनी ट्रक पलटने से मिर्जापुर के चालक की मौत हो गई। हादसे में ट्रक में लदे करीब दो हजार मुर्गे- मुर्गियों की भी मौत हो गई। घटना में घायल दूसरे चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

घटना सरई थाना क्षेत्र के बरका चौकी क्षेत्र में स्थित धौहनी गांव के पास हुई। पुलिस ने बताया कि वाराणसी से सरई के निवास पोल्ट्री फॉर्म में जा रहा ट्रक धौहनी गांव के पास बेकाबू हो पलट गया।
इसमें सवार दो चालकों में से एक चालक और तकरीबन दो हजार से अधिक मुर्गियों की मौत हो गई। मृत चालक की पहचान मिर्जापुर के अदलहाट के दौलताबाद निवासी गोविंदा (35) के रूप में हुई। वह ट्रक में बैठा था। उसका साथी बागपत निवासी सरफराज (36) घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें