फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग की न करें भूल, पुलिस ने किए सख्त रुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना का असर कम होने के बाद तिलक-शादी जैसे मांगलिक आयोजनों में तेजी आ गई है। जश्न के इस मौके पर अति उत्साह में कई बार अनहोनी भी होती रही है। इसके मद्देनजर पुलिस अलर्ट हो गई है। सभी होटल, लॉन संचालकों को नोटिस देकर सुरक्षा मानकों का पालन करने की हिदायत दी गई है। हर्ष फायरिंग होने पर आयोजक और लॉन संचालकों को जिम्मेदार माना जाएगा। सभी होटल-विवाह घर में सीसी टीवी कैमरा लगाने को कहा गया है। पार्किंग स्थलों पर भी कैमरा सहित अन्य सुरक्षात्मक कदम उठाने के निर्देश जारी हुए हैं।
विज्ञापन

पिछले दो सालों तक कोरोना महामारी के चलतेे शादी-विवाह के आयोजनों की संख्या कम थी। ज्यादातर लोगों ने शादियां टाल दी थीं। जहां कार्यक्रम हुए भी, उन पर भी कई पाबंदियां लगी रहीं। इस बार कोरोना का असर कम होने पर शादियों की धूम शुरू हो गई है। विवाह कार्यक्रमों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। देर रात तक लोग कार्यक्रमों में जुट रहे हैं। जश्न के इस मौके पर अति उत्साह में कोई चूक न हो, इसके लिए पुलिस ने अभी से कमर कस लिया है। एसपी के निर्देश पर एएसपी विनोद कुमार और एएसपी डॉ. राजीव सिंह अपने-अपने क्षेत्र के सीओ और थाना प्रभारियों के जरिये विवाह घर और होटल मालिकों से संपर्क में जुटे हैं। उन्हें हिदायत दी जा रही है कि विवाह घरों और पार्किंग स्थलों पर सीसीटीवी की व्यवस्था अवश्य रखें। हर्ष फायरिंग की घटना न हो, इसके लिए बुकिंग के वक्त ही ग्राहकों से अंडरटेकिंग प्राप्त करें। अगर किसी विवाह घर या होटल में हर्ष फायरिंग की घटना होती है तो उनकी भी जिम्मेदारी तय होगी। सराफा बाजारों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने का निर्देश दिया है। देर रात्रि तक यातायात व्यवस्था एवं विवाह समारोह से आने जाने वाले परिवारों की सुरक्षा के लिए योजनाबद्ध तरीके से जनपदीय पुलिस एवं यूपी 112 द्वारा प्रभावी गश्त एवं सतर्कता बरती जाए। अधिकारियों ने मातहतों को सीसीटीवी कैमरे लगवाने में हिलाहवाली करने वाले संचालकों की रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
पुलिस अधीक्षक सोनभद, अमरेंद्र प्रसाद सिंह्र जिले में संचालित सभी विवाह घर, होटल और पार्किंग स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्देश दिया गया है। संचालकों को निर्देशित किया गया है कि हर्ष फायरिंग की घटना न घटित हो इसके लिए बुकिंग कराने वाले ग्राहकों से अंडरटेकिंग प्राप्त करें। यदि किसी विवाह घर या होटल में हर्ष फायरिंग की घटना होती है तो उनकी भी जिम्मेदारी तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें