फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त करने में न बरतें लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। घोरावल के न्याय पंचायत आमडीह, बिसरेखी व दूसरे क्रम में लहास, मूसहां के प्रधानाध्यापकों की बृहस्पतिवार को बैठक हुई। डायट राबर्ट्सगंज के उपनिदेशक/प्राचार्य मनोहर प्रसाद ने ब्लॉक संसाधन केंद्र घोरावल सभागार में शिक्षकों के प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली। कहा कि शिक्षक आनलाइन प्रशिक्षण में लापरवाही न बरतें। डायट प्राचार्य ने दो विद्यालयों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य ने बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय ओडहथा व प्राथमिक विद्यालय दुरावलव खुर्द का निरीक्षण किया। इन दोनों विद्यालयों की व्यवस्थाओं से संतुष्ट होकर उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी व शिक्षकों की सराहना की। प्रधानाध्यापकों की बैठक में उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग की तमाम योजनाओं का केंद्र बिंदु स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे होते हैं। इसी क्रम में शिक्षकों को आनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संसाधन उपलब्ध कराकर, सबकी जिम्मेदारी तय की जा रही है। शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त करने में कोई कोताही न बरतें। कहा, घोरावल प्रेरक ब्लॉक बन कर अन्य ब्लॉकों का मार्ग भी प्रशस्त करेगा। इसके बाद मिशन प्रेरणा के अंग प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा सूची व प्रेरणा तालिका, रीड एलांग एप, लर्निंग आउटकम आदि पर एसआरजी विनोद कुमार, एआरपी दीनबंधु त्रिपाठी व अखिलेश सिंह ने विस्तृत चर्चा की। इस दौरान बीईओ उदय चंद राय, नंद कुमार शुक्ल, अशोक त्रिपाठी, हिमांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें