फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पल्स पोलियो अभियान में न बरतें लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.अश्वनी कुमार ने रविवार को कार्यालय सभागार में बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य कर्मियों को पांच वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में 1092 बूथों पर पांच साल तक के बच्चों को पोलियोरोधी खुराक स्वास्थ्य विभाग की टीम पिलाएगी। एक सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान में जिले में 304194 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम 367154 घरों का भ्रमण करेगी। अभियान के शुभारंभ से पहले शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई थी। सीएमओ ने सभी अभिभावकों से अभियान में सहयोग की अपील की। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि अभियान में लापरवाही न बरती जाए। बस अड्डों, रेलवे स्टेशन जैसे स्थानों पर 40 ट्रांजिट पोलियो बूथ बनाए गए हैं। चोपन और सुकृत क्षेत्र के खदान क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों के बच्चों के लिए सात मोबाइल टीमें बनाई गई हैं। जो बच्चे रविवार को पोलियो की खुराक पीने से छूट गए हैं, उन्हें अगले पांच दिनों तक घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम दवा पिलाएगी। इस मौक पर एसीएमओ डाॅ. प्रेमनाथ, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. गिरधारी लाल, मो. नसीम, संजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें