फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बाल गृह बालिका पहुंचे डीएम, अनुपस्थित मिलीं काउंसलर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बुधवार को बाल गृह बालिका रॉबर्ट्सगंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्था में रह रही बालिकाओं से संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीएम ने अधीक्षिका को निर्देशित किया कि बालिकाओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए और उन्हें निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन उपलब्ध हो। साथ ही उन्होंने बालिकाओं की समय-समय पर काउंसिलिंग कराए जाने पर भी जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जो बालिकाएं अपने घर वापस जाना चाहती हैं, उनकी बाल कल्याण समिति के माध्यम से नियमानुसार कार्रवाई कर अभिभावकों से संवाद करते हुए घर वापसी की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने संरक्षण अधिकारी को निर्देशित किया कि वह नियमित रूप से बाल गृह बालिका का निरीक्षण करें और उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। डीएम ने उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया, जिसमें काउंसलर रीना सिंह अनुपस्थित पाई गईं।
इस पर जिलाधिकारी ने उनका स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन से निर्धारित सभी सुविधाएं बाल गृह में समय से उपलब्ध कराई जाएं ताकि यहां रह रही बालिकाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें