फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह सचिव और दुकानदारों के खिलाफ डीएम ने केस दर्ज कराने का दिया आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। सोमवार को डीएम एस. राजलिंगम ने उर्वरक वितरण में गड़बड़ी करने के आरोप में छह साधन सहकारी समितियों के सचिव एवं दो दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया। जिला कृषि अधिकारी ने थानों में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने यूरिया की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों एडीएम की अध्यक्षता में कृषि विभाग की टीम ने साधन सहकारी समितियों से सबसे अधिक खाद लेने वाले 29 किसानों की जांच की तो यूरि के वितरण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी किए जाने का मामला उजागर हुआ। जांच टीम ने यूरिया वितरण में गडबड़ी करने वाले सचिवों और दो दुकानदारों के खिलाफ डीएम को रिपोर्ट सौंपा था। जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय ने बताया कि यूरिया के वितरण में गड़बड़ी करने वाले केकराही साधन सहकारी समिति पापी के सचिव प्रेमचंद्र, केकराही किसान सेवा सहकारी समिति कीमर के सचिव प्रवीण कुमार के खिलाफ करमा थाने, रामपुर उर्फ तरावा साधन सहकारी समिति के सचिव उमेश कुमार के खिलाफ पन्नूगंज थाने, साधन सहकारी समिति अरौली के सचिव प्रदीप कुमार, साधन सहकारी समिति दुरावल खुर्द की सचिव पूजा के खिलाफ राबट्र्सगंज कोतवाली, सिरसाई साधन सहकारी समिति के सचिव राहुल कुमार के खिलाफ घोरावल कोतवाली में पटेल खाद भंडार कोहरवल के प्रोपाइटर अमरनाथ और आईएफएफडीसी पगिया के संचालक विकास के खिलाफ करमा थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है। उन्होंने सभी खाद और बीज विक्रेताओं को ई-पॉश मशीन केजरिए ही किसानों को उर्वरक का विक्रय करने का निर्देश दिया है। चेताया कि निर्धारित रेट से अधिक दर पर उर्वरक बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी, एस. राजलिंगम ने कहा कि यूरिया के वितरण में गड़बड़ी करने वाले सचिवों और दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दे दिया गया है। एसडीएम, तहसीलदार को भी उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करनेे के लिए निर्देशित किया गया है। किसानों को यूरिया की कमी न होने पाए इसके लिए प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें