अनपरा। ऊर्जांचल के प्रमुख बाजारों में शामिल अनपरा बाजार के मुख्य द्वार पर वर्षो से जमी गंदगी को अनपरा तापीय परियोजना के सीजीएम एच पी सिंह व अधिशासी अभियंता चन्द्रमा प्रसाद की अगुवाई में कोविड 19 को देखते हुए साफ-सफाई करायी गयी जिससे आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।
अनपरा तापीय परियोजना के सीजीएम एच पी सिंह ने कहा कि कोविड 19 में आसपास की साफ-सफाई बहुत ही जरूरी हो गयी है। बाजार के मुख्य द्वार पर वर्षो से जमी गंदगी स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान को प्रभावित कर रही थी। अधिशासी अभियंता चन्द्रमा प्रसाद कहते है कि जरूरी नहीं है कि हम सरकारी व्यवस्थाओं पर निर्भर रहे। साफ-सफाई जैसे कार्यो को हम जागरूकता से भी हल कर सकते है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई अभियान को सफल बनाने के लिए हर नागरिक का सहयोग अत्यंत ही आवश्यक है। उन्होंने अपनी मंशा जाहिर करते हुए कहा कि इस महामारी में अनपरा परियोजना के आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए लगातार वह सीजीएम अनपरा के नेतृत्व मे कार्य कर रहे है। यह सफाई अभियान काशी मोड़ से होते हुए रेनूसागर मोड़ तक जायेगा। मुख्य द्वार पर वर्षो से जमी गंदगी से उठती बदबू विचलित कर रही थी जिसे अनपरा डी में कार्यरत संविदा कंपनी आका लोजेस्टिक के सहयोग से सफल किया जा रहा है। इस अभियान में सहायक अभियंता अभिषेक बरनवाल, अभियंता शैलेश कुमार, स्टोर कीपर निलेश भारती, अवर अभियंता दिनेश यादव, टेक्नीशियन श्याम सुंदर, सेफ्टी आफीसर जियाउद्दीन अंसारी का सहयोग सराहनीय रहा।