फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Fri, 24 Mar 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में विश्व क्षय रोग दिवस पर रैली को हरी झंडी दिखाते डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय।
विज्ञापन
विश्व क्षय रोग दिवस पर शुक्रवार को जागरूकता रैली निकाली गई। कलेक्ट्रेट में डीएम पीके उपाध्याय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों को क्षय रोग के बारे में जागरूक किया गया। विभिन्न मार्गों से होते हुए रैली ब्लॉक सभागार राबर्ट्सगंज पहुंच कर गोष्ठी में तब्दील हो गई।
विज्ञापन



मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने कहा कि भारत में प्रतिदिन क्षय रोग से करीब एक हजार लोगों की मौत होती है। पहले इस बीमारी का कोई कारगार इलाज नहीं था। लेकिन चिकित्सा विज्ञान की अद्भुत खोजों ने टीबी रोग का इलाज खोज लिया है।


कहा कि जिने में दस टीबी यूनिट और 26 बलगम जांच केंद्र और 1093 उपचार केंद्र बनाया गया है। लगातार छह से नौ माह दवा खाते से टीबी की बीमारी पूरी तरह से ठीक हो जाती है। जिला क्षय अधिकारी डॉ. एपी सिन्हा ने कहा कि टीबी रोगी के खांसने, छींकने से दूूसरे स्वस्थ व्यक्ति को बीमारी होने की संभावना रहती है।
विज्ञापन



छोटे बच्चें इस बीमारी के शिकार जल्द  होते है। दो हफ्ते से अधिक बुखार आना, शाम को तेज बुखार चढ़ना, सीने में दर्द आदि क्षय रोग के लक्षण है। इस मौके पर अभिमन्यु प्रसाद दूबे, राजकुमार निराला, हरि मोहन, विजय, सतीश, आनंद मौर्य, सुशील द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें