नक्सल प्रभावित नगवां ब्लॉक के लोहिया गांव रायपुर में गुरुवार की दोपहर तक डीएम जीएस प्रियदर्शी नहीं पहुंचे। इससे नाराज ग्रामीणों ने मौके पर विरोध-प्रदर्शन किया। बीडीओ सुनील सिंह के समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए।
गुरुवार को लोहिया गांव रायपुर में डीएम जीएस प्रियदर्शी को आना था। इसके लिए बीडीओ के जरिए समूचे क्षेत्र के लोगों को रायपुर में बुलाया गया था। सुबह से ही भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
जब ग्रामीणों ने बीडीओ से पूछा कि डीएम साहब कहा हैं, अभी तक क्यों नहीं आए तो उन्होंने बताया कि डीएम साहब घोरावल में हैं। अब वे यहां पर नहीं आएंगे। इतना सुनते ही ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
ग्रामीणों असलम, रामजनम, तहव्वर ने कहा कि गांव में भारी पैमाने पर अनियमितता हुई है। डीएम के आने पर शिकायत की जाती, लेकिन वे नहीं आए।
कमरूद्दीन, शौकत और संजय कुमार ने कहा कि शौचालय भी कागज पर पूर्ण दिखाया गया है। इजाजत, बिल्ला और हमीद ने कहा कि तालाब का सुंदरीकरण के नाम पर भी गोलमाल किया गया है।
प्रताप यादव, महेंद्र, राजकुमार, रामप्यारे ने कहा कि डीएम के न आने से घोटालेेबाजों ने राहत महसूस किया है। प्रदर्शन करने वालों में सीताराम, सुदामा, रामबहाल, मुबारक, उदयनाथ, ओमप्रकाश, मातादीन आदि रहे।