जिले में सावन के पहले सोमवार पर जलाभिषेक की तैयारी जोरों पर हैं। शनिवार को विंध्याचल मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी व डीआईजी आरपी सिंह ने श्रावण मास व कांवड़ यात्रा की तैयारी को परखा।
विज्ञापन
सोनभद्र व मिर्जापुर से लगे घुरकरी बाॅर्डर पर मुख्य कांवड़ मार्ग का भ्रमण किया। यातायात व्यवस्था, ट्रैफिक डायवर्जन प्वाइंट, वाहन पार्किंग, बैरिकेटिंग व्यवस्था, कांवड़ मार्ग पर लगाये जा रहे चेतावनी व सांकेतिक बोर्ड आदि का निरीक्षण किया।
संयुक्त रूप से निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान स्थानीय जनमानस को किसी प्रकार की असुविधा न हो यात्रा के दौरान यातायात संचालन, रूट व्यवस्था बिलकुल चुस्त दुरुस्त रखी जाए ताकि किसी भी श्रद्धालु को कठिनाई न हो।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो व पोस्ट पर सतर्क दृष्टि रखने और भ्रामक व गलत संदेश प्रसारित करने वाले के विरुद्ध त्वरित कठोर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।