फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: स्वतंत्रता के 75 साल बाद भी जुगैल के गर्दा टोले को अंधेरे से नहीं मिली आजादी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजादी के 75 साल बाद भी चोपन विकास खंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत जुगैल के गर्दा टोला में अंधेरा पसरा हुआ है। मूलभूत सुविधाओं से वंचित इस क्षेत्र में आज तक बिजली नहीं पहुंच पाई हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से सिर्फ आश्वासन ही मिलते आ रहे हैं। सोलर पैनल बांटकर खानापूर्ति की गई, जो अब पूरी तरह बंद हो चुके हैं। कुछ साल पहले बिजली के मीटर लगाए गए, लेकिन तार न होने के बावजूद जब मीटर लगाए गए तो लोगों में गुस्सा फूट पड़ा।
कुछ मीटर ग्रामीणों ने खुद ही उखाड़कर फेंक दिए। गर्दा टोला निवासी शिवनाथ ने बताया कि उनके पूर्वजों ने भी कभी बिजली नहीं देखी। गांव के अन्य हिस्सों में बिजली पहुंची है, पर यहां अब भी रात का अंधेरा बना हुआ है।
विज्ञापन

ओबरा थर्मल पावर प्लांट महज 40 किलोमीटर दूर है, जहां से प्रदेश के दूर-दराज इलाकों में रोशनी पहुंचाई जाती है, लेकिन जुगैल का यह इलाका अब भी बिजली की बाट जोह रहा है। वहीं बिजली निगम का कहना है कि वन विभाग से एनओसी न मिलने पर काम अटका हुआ है।
ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए कई बार धरना-प्रदर्शन, वोट बहिष्कार तक किया। एसडीएम ओबरा और मंत्री संजीव गोंड को ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन नतीजा सिफर रहा।

जो सोलर पैनल खराब हैं, उन्हें जल्द ठीक कराया जाएगा। बिजली की समस्या को लेकर कई बार मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र भेजा गया है। कुछ खंभे भी लगाए गए थे लेकिन उसके बाद कार्य रुक गया। -सुनीता यादव, ग्राम प्रधान जुगैल।


क्षेत्र का विद्युतीकरण प्रस्ताव पास हो चुका है, लेकिन वन विभाग से एनओसी न मिलने की वजह से काम अटका हुआ है। जैसे ही अनुमति मिलेगी, कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

-लोकनाथ, जेई, बिजली निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें