राबर्ट्सगंज में चयनित टेनिस खिलाड़ी अपने प्रशिक्षक के साथ।
- फोटो : SONBHADRA
जिला स्तरीय टेबल टेनिस का ट्रायल हिंडाल्को स्पोर्ट्स क्लब के संयोजन में सोमवार को रेणुकूट में हुआ। इसमें सोनभद्र के कई प्रतिभाशाली टेनिस खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
इस चयन प्रक्रिया में रॉबर्ट्सगंज सीएफसी क्लब के तीन बच्चों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए विभिन्न आयु वर्गों में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। शौर्य प्रताप सिंह अंडर 15 आयु वर्ग में, निहारिका गुप्ता ने वूमेंस ग्रुप में और मेंस ग्रुप में उद्भव ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। सोनभद्र की चयनित टीम सुल्तानपुर में तीन जुलाई से पांच जुलाई तक होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस चयन प्रतियोगिता में शिवम विश्वकर्मा, आकाश सिंह, आशु विश्वकर्मा, अब्दुल्ला खान, ऋत्विक विश्वकर्मा, आशुतोष तिवारी और अर्जुन अजय सिंह का चयन हुआ है। टेबल टेनिस फेडरेशन के सेक्रेटरी आलोक तिवारी, कोच जेपी शुक्ला आदि रहे।