फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में जिला पंचायत सदस्य के बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के डोमरिया गांव में सोमवार को एक युवक का शव तालाब में उतराया मिला। मृतक की पहचान सोढ़ा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य राजाराम बिंद के बेटे आकाश (24) के रूप में हुई। युवक घर से कमाने के लिए बाहर जाने को निकला था। उधर घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब सात बजे कुछ लोग डोमरिया गांव में एक युवक का शव उतराया देख शोर मचाने लगे। इस दौरान डोमरिया गांव निवासी और सोढ़ा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य राजाराम बिंद ने मृतक की पहचान अपने बेटे आकाश के रूप में की। थानाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने बताया कि राजाराम ने बेटे का शव तालाब में होने की सूचना दी है। उसी के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिवार के लोगों को सुपुर्द कर दिया गया। कहा कि पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा। उन्होंने बताया कि शव को देखने से लग रहा है कि वह तालाब में दो-तीन दिनों से था। परिजनों ने बताया कि आकाश काम की तलाश में बाहर जाने की बात कहकर निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें