फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर चार जोन और 21 सेक्टर में बटा जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के कई जिलों में अग्निपथ योजना के हो रहे जबरदस्त विरोध को देखते हुए जिले में डीएम चंद्र विजय सिंह ने चार जोनल और 21 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अलर्ट कर दिया है। सेक्टर व जोनल स्तर पर तैनात मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद रहे। इसके साथ ही रेलवे, रोडवेज समेत अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ राज्य की संपत्ति की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से सतर्क हैं।
विज्ञापन

जिले से सटे चंदौली समेत अन्य जिलों में अग्निपथ योजना के हो रहे विरोध प्रदर्शन की आंच सोनभद्र न पहुंचे इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए चार जोनल मजिस्ट्रेट और 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया है। सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्रों के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों समेत अन्य सरकारी संपतियों की सुरक्षा को लेकर सर्तक रहने का निर्देश दिया गया है। फोर्स को अराजक तत्वों को चिह्नित कर उनसे सख्ती से निपटने का भी निर्देश जारी किया गया है। शनिवार को राबर्ट्सगंज में फोर्स के साथ सदर एसडीएम राजेश कुमार सिंह, सीओ राजकुमार तिवारी, कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, तहसील समेत अन्य सार्वजनिक जगहों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्रा ने कहा कि जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के कार्यों के मॉनिटरिंग की जा रही है। कहा कि सभी मजिस्ट्रेटों को अशांति का माहौल पैदा करने की कोशिश करने वालों की शिनाख्त कराकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें