फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शादी अनुदान योजना के आवेदनों का समय से करें निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की शादी अनुदान योजना के तहत स्वीकृति समिति की बैठक बृहस्पतिवार को हुई। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में सभी आवेदनों का निस्तारण संबंधित एसडीएम, बीडीओ को निर्धारित अवधि में करने के निर्देश दिए गए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बरतने पर कार्रवाई की हिदायत दी।
विज्ञापन

डीएम बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान के लिए जो भी पात्र लाभार्थी हों, उनसे अधिक से अधिक आवेदन कराएं। विभाग की वेबसाइट पर शादी की तिथि के 90 दिन पूर्व व 90 दिन बाद तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदक और उसकी पुत्री का आधार से ई-केवाईसी किया जाता है। फाइनल रूप से सबमिट आवेदन को प्रिंट कराकर अन्य दस्तावेजों के साथ ब्लॉक व तहसील कार्यालय में जमा कराएं। शादी अनुदान के अंतर्गत 20 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है। एक परिवार में अधिकतम 2 पुत्रियों को शादी के लिए वित्तीय सहायता अनुमन्य है। योजना में दिव्यांग निराश्रित, दैवीय आपदा से ग्रसित भूमिहीनों को प्राथमिकता दी जाएगी। बैठक में एसडीएम सदर उत्कर्ष द्विवेदी, डीडीओ हेमंत कुमार सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विद्या देवी, एडीआईओ विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें