फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा उपकरण नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
सजौर स्थित सांई नर्सिगं कालेज में प्रवासियों का पंजीयन करते राजस्व कर्मचारी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। अपने घरों को लौट रहे प्रवासी श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद किट देकर वाहनों के जरिए उन्हे घर छोड़े जाने के लिए साईं नर्सिंग कालेज सजौर को ट्रांजिट सेंटर बनाया गया है। लेकिन यहां कार्यरत कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण नहीं मिलने से उनमे रोष है। कर्मचारियों ने प्रशासन से आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

ट्रांजिट सेंटर सजौर में शनिवार को चेन्नई, गोवा, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान सहित अन्य स्थानों से 50 से अधिक संख्या में प्रवासी श्रमिक पहुंचे। सभी श्रमिकों का नाम, पता और मोबाइल नंबर रजिस्टर में मेंटेन करने के बाद थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद राशन किट देकर उन्हे वाहनों के जरिए घर छोड़ा गया। ट्रांजिट सेंटर पर प्रवासी श्रमिकों की व्यवस्था में लगे कर्मचारी अजय कुमार पाठक, संतोष धर द्विवेदी, गंगा प्रसाद, गोपाल प्रसाद, राकेश कुमार चतुर्वेदी, दिनेश कुमार और देवी प्रसाद का कहना है कि जिले में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बावजूद इसके कर्मचारियों को मास्क, ग्लब्स और सैनिटाइजर नहीं मिल रहा है। शुक्रवार को राबट्र्सगंज तहसील क्षेत्र के तीन लेखपालों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद भी अधिकारी कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण देने को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। इससे कर्मचारी असुरक्षा केे बीच काम करने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें