जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को भारतीय युवा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें मतदाता सूची पुनरीक्षण, संगठन विस्तार और 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली रैली की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन केक काटकर मनाया और उनकी दीर्घायु की कामना की।
मुख्य अतिथि विवेक यावगल ने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए कांग्रेस देशभर में लड़ाई लड़ रही है। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा ने कहा कि युवा कांग्रेस की टीम सोनभद्र में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और मतदाता सूची पुनरीक्षण में जुटी है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक चौबे, जिला प्रभारी अनुभव राय, शहर कांग्रेस अध्यक्ष फरीद अहमद, पूर्व अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, धीरज पांडेय मौजूद रहे।