राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित एक सप्ताह के शॉर्ट टर्म कोर्स के दूसरे दिन विशेषज्ञों ने आधुनिक तकनीकों के बारे में बताया। पहले सत्र में इंजीनियरिंग कॉलेज बांदा के डॉ. विभाष यादव ने एआई के महत्व, इसकी अवधारणा और विविध अनुप्रयोगों पर प्रकाश डाला। इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग के अभिजीत सिंह ने एआई और आईओटी के समन्वय से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की। डॉ. रंजीत रंजन झा ने जीपीटी, ट्रांसफॉर्मर आधारित मॉडल आदि पर आधारित विषयों पर जानकारी साझा की। डॉ. इंदु दोहरे ने मशीन लर्निंग और आईआईटी बीएचयू के डॉ. हर्ष कश्यप ने निजता पर प्रकाश डाला। इस दौरान सीएसई विभागाध्यक्ष डॉ. आमोद कुमार तिवारी, डॉ. आशीष रंजन मिश्र, डॉ. मैनेजर यादव, कल्पना सिंह, सिकंदर, नवनीत उपाध्याय मौजूद रहे।