फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कोयला लदे ट्रक ने दिव्यांग को कुचला, मौत

विज्ञापन
विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलैयाडिह से रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सडक हादसे के बा
विज्ञापन
विंढमगंज। थानाक्षेत्र के सलैयाडीह ग्राम पंचायत में आंबेडकर चौराहे के पास रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। कोयला लदे ट्रक की चपेट में आने से ट्राइसाइकिल सवार दिव्यांग दशरथ राम (40) की मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को थाने भेजने के साथ ही सड़क पर लगे जाम को खुलवाकर यातायात बहाल कराया। सलैयाडीह निवासी दशरथ राम दोनों पैरों से अशक्त थे। वह सुबह करीब नौ बजे अपने घर की ओर ट्राइसाइकिल से से जा रहे थे। इसी दौरान दुद्धी की तरफ से आ रहे कोयला लदे ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। दशरथ की पत्नी अंशु देवी भी दोनों आंखों से दिव्यांग हैं। मां और बेटी प्रियांशी कुमारी (10), नंदनी कुमारी (8) का रो-रोकर बुरा हाल था। बड़ा बेटा जयप्रकाश (16) भी घर पर नहीं था। वह बाहर गया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि दशरथ राम छोटी सी परचून की दुकान चलाकर दिव्यांग पत्नी, बच्चों और अपनी मां का भरण-पोषण करते थे। अब परिवार के सामने जीविका का संकट खड़ा हो गया है। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को थाने भेजने के साथ ही सड़क पर लगे जाम को खुलवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक दिव्यांग की मां केसरी देवी की तहरीर पर कोयला लदे ट्रक के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें