फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: लटके हाईटेंशन तार से बराती घायल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
चोपन विकास खंड के अंतर्गत पनारी ग्राम पंचायत के टोला जुडवानी में लटकते  विद्युत तार का विरोध कर
विज्ञापन
हाथीनाला। चोपन विकास खंड की पनारी ग्राम पंचायत के जुड़वानी टोले में महीनों से लटके 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से एक बराती घायल हो गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क किनारे बिजली पोल के पास प्रदर्शन कर विद्युत निगम और जिला प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार रात रामप्रसाद और देवनाथ खरवार की बेटियों की शादी थी। गांव में दो बरात आई थी। समारोह के दौरान एक बराती का हाथ नीचे लटके हाईटेंशन तार से छू गया। करंट लगने से उसके हाथ में गंभीर चोट आई। उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों का आरोप है कि ओबरा फीडर की 11 हजार वोल्ट लाइन का तार पिछले महीने आई आंधी के बाद से ही नीचे लटका हुआ है। इसकी सूचना कई बार विद्युत निगम को दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। लापरवाही के चलते हादसा हो गया। ग्रामीण बालगोविंद, शत्रुघ्न, हनुमान पटेल, राजेश कुमार, अवधेश कुमार, अमरनाथ सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर लटके बिजली तार को तत्काल दुरुस्त कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें