मानदेय न मिलने से नाराज आशाओं ने गुरुवार को इलाहाबाद बैंक पर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आशाओं ने कहा कि दो साल से उनका मानदेय नहीं मिला है।
कार्यालय की ओर से कहा जाता है कि मानदेय बैंक में भेज दिया गया है। लेकिन बैंक में पता चलता है कि यहां अभी तक मानदेय आया ही नहीं है। इससे नाराज आशाओं ने बैंक पर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया।
आशाओं ने डीएम से मानदेय का भुगतान की मांग की। इस मौके पर संतरा देवी, मोती देवी, माया देवी, मालती देवी, पुष्पा देवी, निर्मला, अंजुम निशा आदि रहीं।