फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चार दिसंबर तक चलेगी धनबाद-एलटीटी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर बंगलूरू, लोकमान्य तिलक टर्मिनल और हावड़ा के लिए चलायी जा रहीं स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ाई गई है। इन ट्रेनों को पूजा स्पेशल के रूप में चलाया जाएगा।
विज्ञापन

धनबाद मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि बोकारो-लातेहार-गढ़वा रोड-सिंगरौली-जबलपुर-भुसावल के रास्ते धनबाद और लोकमान्य तिलक के मध्य चलायी जा रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है।
गाड़ी संख्या 03379 धनबाद-लोकमान्य तिलक स्पेशल के परिचालन अवधि में नौ फेरे का विस्तार करते हुए अब इसे सात अक्तूबर से दो दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलाई जाएगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 03380 लोकमान्य तिलक-धनबाद स्पेशल के परिचालन अवधि में नौ फेरे का विस्तार करते हुए अब इसे नौ अक्तूबर से चार दिसंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले से होकर गुजरने वाली इस पूजा स्पेशल ट्रेन के संचालन से यात्रियों को काफी राहत होगी। इसी तरह से अन्य रूटों पर चलने वाली पांच स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया हैं। इन ट्रेनों का संचालन आगामी त्योहारी के मद्देनजर पूजा स्पेशल के रूप में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें